No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त का हुआ अंतरण।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त का हुआ अंतरण।
जिले के 1.82 लाख से अधिक किसानों को 36.46 करोड़ से अधिक की राशि का हुआ हस्तांतरण।
जिला स्तरीय किसान सम्मान समारोह/कृषि विज्ञान मेला नवीन कृषि उपज मण्डी परिसर भिण्ड में हुआ आयोजित।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भागलपुर बिहार राज्य से 9.7 करोड़ किसानों को ’’पीएम किसान सम्मान निधि योजना’’ की 19वीं किस्त का हस्तांतरण किया गया। जिसमें जिले के 1 लाख 82 हजार 326 किसानों को 36 करोड़ 46 लाख 52 हजार रूपये ’’पीएम किसान सम्मान निधि योजना’’ की 19वीं किस्त का हस्तांतरण किया गया
जिला स्तरीय किसान सम्मान समारोह/ कृषि विज्ञान मेला का आयोजन नवीन कृषि उपज मण्डी परिसर, भारौली तिराहा भिण्ड में किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, भाजपा जिला अधयक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, अपर कलेक्टर एल.के. पाण्डेय की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस दौरान उप संचालक कृषि एस.के. धुर्वे,परियोजना संचालक आत्मा राम सुजान शर्मा सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं जिले के किसान बंधु उपस्थित रहे। जिला स्तरीय किसान सम्मान समारोह/ कृषि विज्ञान मेले में कृषि और उससे संबंधित विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई तथा नई तकनीकों उन्नत कृषि यंत्रों और नवीनतम शोधों की जानकारी दी गई। साथ ही प्राकृतिक खेती की जानकारी जैविक और प्राकृतिक खेती के तरीकों के बारे में विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।

a

Related Articles

Back to top button