No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

बच्चे हमारा भविष्य, उनके हितों का संरक्षण हमारा दायित्व- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश।

बच्चे हमारा भविष्य, उनके हितों का
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लागू की गई नवीन स्कीम नालसा (बच्चों के लिए मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं) योजना, 2024 के अंतर्गत गठित लीगल सर्विसेस यूनिट फॉर चिल्ड्रेन (एल.एस.यू.सी.) के सदस्यों हेतु दो दिवसीय ओरियंनटेंशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ए.डी.आर. सेंटर भिण्ड में किया गया। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिण्ड राजीव कुमार अयाची द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जुलित कर किया गया।
उक्त कार्यक्रम में उपस्थित एल.एस.यू.सी. के सदस्यगण डिप्टी चीफ एलएडीसी, पैनल लॉयर्स एवं पैरालीगल वॉलेंटियर्स को उक्त स्कीम के अंतर्गत बच्चोें को प्रदाय की जाने वाली विधिक सेवाओं के बारें में जानकारी देते हुए बताया गया कि एल.एस.यू.सी. का गठन नालसा (बच्चों के लिए मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं) योजना, 2024 के तहत इस उद्देश्य से किया गया है कि बच्चों के सर्वोत्तम हित को संरक्षित करने में कानूनी प्रक्रियाओं का उपयोग अधिक प्रभावी ढंग से किया जावे तथा बच्चों को न्यायालय, बाल कल्याण समिति आदि में सिविल, आपराधिक आदि प्रकरणों में बच्चों को मैत्रीपूर्ण तरीके से विधिक सेवा की उपलब्धता सरलता एवं सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सकें इसलिए एल.एस.यू.सी. के सभी सदस्यगण इस बात से अवगत रहे कि वे बाल अधिकारों के संरक्षण में अपनी महती भूमिका अदा कर रहे है।
विदित हो कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा विगत दिनों में नालसा (बच्चों के लिए मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं) योजना, 2024 को लागू किया गया है जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के हितों को संरक्षित करने हेतु विशेष विधिक सेवा इकाई का गठन करना है तथा बच्चों को मैत्रीपूण ढंग से विधिक सेवाएं उपलब्ध कराना है।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में मनोज कुमार तिवारी (सीनि.), विशेष न्यायाधीश, मनोज कुमार तिवारी (जूनि.), विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट), संजीव सिंघल, जिला न्यायाधीश, दिनेश कुमार खटीक, जिला न्यायाधीश, हिमांशु कौशल, जिला न्यायाधीश /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिण्ड, पीयूष भावे, जिला रजिस्ट्रार, सौरभ कुमार दुबे, जिला विधिक सहायता अधिकारी जिला भिण्ड एवं पूर्व सी.डब्लू.सी. सदस्य सुनील दुबे उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button