ताजा ख़बरें
60 वर्षीय महिला की चार साल बाद लौटी रौशनी, लौट आई जिंदगी की उमंग।
60 वर्षीय महिला की चार साल बाद लौटी रौशनी, लौट आई जिंदगी की उमंग।
भिण्ड जिले की 60 वर्षीय महिला जो वर्षों से मोतियाबिंद के कारण अंधेरे में जी रही थी, अब जिला अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञों की मेहनत और सरकारी स्वास्थ्य सेवा की बदौलत फिर से देख पा रही हैं।
ईंट भट्टे पर काम करने वाली इस बुजुर्ग महिला का ऑपरेशन निःशुल्क किया गया जो पूरी तरह सफल रहा।
जिला अस्पताल भिण्ड के डॉक्टरों को सलाम जो हर दिन किसी की दुनिया रौशन कर रहे हैं।




