No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरेंधर्म

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शनिचरा मंदिर के नवनिर्मित तोरण द्वार का किया उद्घाटन।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शनिचरा मंदिर के नवनिर्मित तोरण द्वार का किया उद्घाटन।

*न्याय के देवता शनि महाराज की मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान से की पूजा-अर्चना*

*सबके जीवन में सुख, समृद्धि व आनंद की गंगा अनवरत प्रवाहित करने प्रार्थना की*

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला के साथ
मुरैना स्थित असीम आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र शनिचरा मंदिर पहुंचकर मंदिर के नवनिर्मित तोरण द्वार का फीता काटकर उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने न्याय के देवता शनि महाराज की मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शनि महाराज का अभिषेक किया। उन्होंने प्रदेश की उत्तरोत्तर तरक्की एवं प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की श्री शनि देव जी की कृपा सब पर बनी रहे, सबके जीवन में सुख, समृद्धि व आनंद की गंगा अनवरत प्रवाहित होती रहे।

a

Related Articles

Back to top button