ताजा ख़बरें
सयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल ने गोहद स्थित मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

सयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल ने गोहद स्थित मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण।
*निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की*
सयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल आर.पी.एस जादौन द्वारा आज शासकीय महर्षि अरविंद महाविद्यालय गोहद में स्थित मतदान केन्द्रों पर निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी भिंड एल.के. पाण्डेय, एसडीएम एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी गोहद राजन बी. नाडिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।




