खेलो एमपी यूथ गेम कि टॉर्च रिले की कलेक्टर ने की अगवानी।

खेलो एमपी यूथ गेम कि टॉर्च रिले की कलेक्टर ने की अगवानी।
मध्य प्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग के द्वारा दिनांक 10 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित खेलो एमपी यूथ गेम (खेल महाकुंभ) की टॉर्च रिले का आज भिंड जिले में आगमन हुआ, जिसका इंदिरा गांधी चौराहा भिंड पर कलेक्टर भिण्ड, एसडीएम भिण्ड, जिला खेल अधिकारी, जिला एथलेटिक संघ द्वारा अगवानी करते हुए टॉर्च रिले क़ो फूल माला पहनकर स्वागत किया गया और कलेक्टर के द्वारा रिले को शहर के भ्रमण हेतु खिलाड़ियों को सौंपी गई। टॉर्च रिले भिंड से मेहगांव एवं मेहगांव से गोहद होते हुए ग्वालियर प्रस्थान करेगी। मेहगांव और गोहद में रिले का स्वागत एसडीम मेहगांव एवं एसडीएम गोहद के द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर खेल और युवा कल्याण विभाग के रामबाबू कुशवाह, बृजबाला यादव, संजय पंकज, बलराम सोनी, प्रमोद गुप्ता, साधना तोमर, नीरज सिंह बघेल, अनिल श्रीवास इत्यादि तथा वोट क्लब के प्रशिक्षक निश्चल यादव एवं उनके खिलाड़ियों की उपस्थिति रही।




