No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत आमजनों की समस्याओं और शासन की योजनाओं का लाभ देने हेतु प्राप्त किए जा रहे आवेदन।

संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत आमजनों की समस्याओं और शासन की योजनाओं का लाभ देने हेतु प्राप्त किए जा रहे आवेदन।

कलेक्टर भिण्ड के निर्देशानुसार जिले की ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में संकल्प से समाधान अभियान निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। यह अभियान 12 जनवरी से प्रारंभ होकर आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत जिले में नियमित रूप से शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही अधिकारी/कर्मचारी घर-घर जाकर एवं शिविर के माध्यम से आमजनों से आवेदन प्राप्त कर रहे हैं, ताकि नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही सुनिश्चित किया जा सके।
संकल्प से समाधान अभियान के तहत आज जनपद पंचायत गोहद की ग्राम पंचायत लोधे की पाली में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आमजनों की समस्याओं और शासन की योजनाओं का लाभ देने हेतु आवेदन प्राप्त किए गए।

a

Related Articles

Back to top button