जिले के छः विद्यालयों का चयन सर्टिफिकेशन गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉंज श्रेणी में हुआ,कलेक्टर ने चयनित विद्यालयों के प्राचार्यों को किया सम्मानित।

जिले के छः विद्यालयों का चयन सर्टिफिकेशन गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉंज श्रेणी में हुआ,कलेक्टर ने चयनित विद्यालयों के प्राचार्यों को किया सम्मानित।
मध्य प्रदेश में स्टार्स प्रोजेक्ट के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों की शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने और अच्छे प्रदर्शन की शालाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से स्कूल सर्टिफिकेशन योजना को आरम्भ किया गया है।
स्कूल सर्टिफिकेशन के अंतर्गत विद्यार्थियों के दक्षता परीक्षण करने के उपरान्त भिण्ड जिले के छः विद्यालयों का चयन सर्टिफिकेशन गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉंज श्रेणी में हुआ है। इस उपलब्धि के लिये चयनित विद्यालयों के प्राचार्यों को आज कलेक्टर सभागार भिण्ड में कलेक्टर भिण्ड द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित किये गये विद्यालयों में पीएम श्री शास. माध्य. विद्या. लहार नं.-2 प्राचार्य प्रशांत कुमार त्रिपाठी को गोल्ड श्रेणी, शास. उच्च. माध्य. विद्या. शेरपुर गोहद के प्राचार्य संतोष सिंह भदौरिया को सिल्वर श्रेणी, शास. उत्कृष्ट उ.मा.वि. नं.-1 भिण्ड तथा संदीपनि शा.उ.मा.वि. नं.-2 भिण्ड के प्राचार्य पूरन सिंह चौहान को ब्रॉंज श्रेणी, पी.एम. श्री शास. माध्य. विद्या गर्ल्स गोहद के प्राचार्य धर्मेन्द्र भारद्वाज को ब्रॉंज श्रेणी, शास.मा. विद्या. सर्वोदय गोहद के प्राचार्य खेमनारायण शर्मा को ब्रॉंज श्रेणी से सम्मानित किया गया।
उक्त सम्मान समारोह में डिप्टी कलेक्टर एवं जिला परियोजना
समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र भिण्ड महेन्द्र सिंह सौजन्या, सहायक परियोजना समन्वयक अकादमिक संतोष सिंह कुशवाह, सहायक परियोजना समन्वयक मोबलाइजेशन अरविन्द सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।




