भिंड पुलिस द्वारा साइकिल मैराथन (Cyclothon/साइक्लोथॉन) रैली का आयोजन किया गया।

भिंड पुलिस द्वारा साइकिल मैराथन (Cyclothon/साइक्लोथॉन) रैली का आयोजन किया गया।
पुलिस मुख्यालय भोपाल, मध्यप्रदेश के तत्वावधान में सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में दो साल तक निरंतर कार्यक्रम आयोजित करने के क्रम में आज दिनांक 28-03-2026 को प्रातः 8 बजे एक वृहद साइकिल मैराथन (Cyclothon/साइक्लोथॉन) का आयोजन जिला पुलिस बल भिण्ड एवं जिला भिण्ड के समस्त थाना स्तर द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक डॉ० असित यादव एवं अति० पुलिस अधीक्षक भिण्ड संजीव कुमार पाठक के निर्देशन में किया गया।साइक्लोथॉन रैली लहार रोड पुलिस लाइन भिण्ड से प्रारंभ होकर इंदिरा गांधी चौराहा इटावा रोड पर सिटी कोतवाली परिसर में समाप्त हुई, रैली की शुरुआत में पुलिस लाइन पर न्यायाधीश दिलीप गुप्ता, कुटुम्ब न्यायालय भिण्ड एवं रैली के प्रभारी अधिकारी रविन्द्र वास्कले, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अटेर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया।
रैली में शामिल साइकिल सवारों द्वारा झंडे बैनर एवं राष्ट्रीय एकता के नारों, सरदार पटेल अमर रहें, के साथ पुलिस लाईन लहार चुंगी, से विभिन्न रास्तों से होते हुए लगभग 6 किलोमीटर का सफर तय कर इंदिरा गांधी चौराहा इटावा रोड कोतवाली परिसर में रैली का समापन हुआ। रैली के समापन स्थल पर न्यायाधीश दिलीप गुप्ता एवं रविन्द्र वास्कले एसडीओपी अटेर द्वारा राष्ट्रीय एकता के संदर्भ में सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रयासों एवं उनके किरदार पर अपने वक्तव्यों में प्रकाश डाला गया, आभार प्रदर्शन पुलिस लाइन प्रभारी सूबेदार आदित्य मिश्रा द्वारा किया गया।रैली में जिला पुलिस बल के कार्यक्रम में कोतवाली थाना निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह सेंगर मय स्टॉफ, देहात प्रभारी निरीक्षक मुकेश शाक्य, यातायात प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र भार्गव मय बल वाहन, सुबेदार अआदित्य मिश्रा, प्रआर० रामकुमार पाण्डेय, प्रआर रवि शेखर कटारे, 17 वीं वाहिनी के सहायक सेनानी संजय पोतदार, निरीक्षक जितेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक मेवालाल दौहरे, पुलिस लाइन अस्पताल स्टाफ मय एम्बुलेंस, महिला एवं अजाक थाना स्टाफ तथा अन्य सामाज सेवी संगठनों से जिला कैप्टन कृपा शंकर शर्मा, डॉ. धीरज सिंह गुर्जर, वरिष्ठ खिलाड़ी एवं कोच राधे गोपाल यादव, बृजबाला यादव, रामबाबू कुशवाहा, संजय पंकज, साधना तोमर एवं मित्र परिषद के मोटीवेटर गगन शर्मा, नगर एवं ग्राम रक्षा समिति युवा, छात्र, मीडिया बन्धु एवं भिण्ड के अन्य गणमान्य नागरिक सहित कुल लगभग 350 साइकिल सवार शामिल रहे।




