ताजा ख़बरें
जिला प्रशासन ने रेत का अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए उठाया ठोस कदम,ग्राम कछपुरा, खिपौना एवं अटेर में जेसीबी से गड्ढा खोदकर रास्ते को किया बंद।

जिला प्रशासन ने रेत का अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए उठाया ठोस कदम,ग्राम कछपुरा, खिपौना एवं अटेर में जेसीबी से गड्ढा खोदकर रास्ते को किया बंद।
रेत के अवैध परिवहन को रोकने के लिए कलेक्टर भिण्ड के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं खनिज विभाग दल द्वारा ठोस कदम उठाया गया है। जिसके अंतर्गत आज जिला प्रशासन द्वारा अटेर क्षेत्र के ग्राम कछपुरा, खिपौना एवं अटेर में रेत का अवैध परिवहन को रोकने के लिए रेत परिवहन वाले रास्ते को बंद करने हेतु जेसीबी से गड्ढा खोदकर रास्ते को बंद कर दिया गया है।
जिला अंतर्गत खनिजों के अवैध परिवहन/ उत्खनन/ भण्डारण पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।