नयागांव थाना प्रभारी वैभव तोमर ने पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं पुलिस अधीक्षक भिंड के निर्देशन में ककहरा में लगाई जन चौपाल, ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड से किया जागरूक।

नयागांव थाना प्रभारी वैभव तोमर ने पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं पुलिस अधीक्षक भिंड के निर्देशन में ककहरा में लगाई जन चौपाल, ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड से किया जागरूक।
भिंड। पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं पुलिस अधीक्षक भिंड के निर्देशन में चलाए जा रहे “सेफ क्लिक 2.0” साइबर जागरूकता अभियान के तहत थाना नयागांव अंतर्गत ग्राम ककाहरा में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी वैभव सिंह तोमर ने ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
थाना प्रभारी वैभव तोमर ने ग्रामीणों को बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपने बैंक खाते, एटीएम, ओटीपी अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। उन्होंने चेतावनी दी कि मोबाइल पर प्राप्त होने वाली किसी भी संदिग्ध एपीके (APK) फाइल या लिंक को बिना जांचे-परखे न खोलें, क्योंकि इससे साइबर ठगी का खतरा बढ़ जाता है।
उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर धोखाधड़ी की घटना घटित होती है तो तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें तथा समय रहते शिकायत दर्ज कराएं। जन चौपाल के दौरान साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले नए-नए तरीकों की जानकारी देते हुए उनसे बचने के उपाय भी बताए गए।
कार्यक्रम में ग्राम ककाहरा के बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त कर जागरूकता का संकल्प लिया।
संपादक : प्रदीप राजावत
मोबाइल : 9977354136




