No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

सेफ क्लिप 2.0 अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया जा रहा साइबर जागरूकता अभियान, ऊमरी में भी चलाया जा रहा साइबर जागरूकता अभियान।

सेफ क्लिक 2.0 अभियान के अंतर्गत जिला भिण्ड के थाना अटेर,एंडोरी,नयागांव,गोहद चौराहा,मिहोना,सुरपुरा,रावतपुरा, आलमपुर,देहात,सिटी कोटवाली,बरोही, मेहगांव,मौ,गोहद असवार आदि द्वारा अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा व्यापक सायबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ऊमरी थाना क्षेत्र में भी थाना प्रभारी ब्रजेंद सेंगर के द्वारा जन चौपाल के माध्यम से आमजन को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन ठगी, फिशिंग,फर्जी कॉल एवं सोशल मीडिया फ्रॉड से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही नागरिकों को सतर्क एवं जागरूक रहने,अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। यह अभियान लोगों में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।

a

Related Articles

Back to top button