विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता रैली का हुआ आयोजन।

विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता रैली का हुआ आयोजन।
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आज जनसंख्या स्थिरता, परिवार नियोजन एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जनजागरूकता के नारे लगाए तथा आमजन को छोटे परिवार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया।
रैली का आयोजन सीएमएचओ डॉ जे.एस. यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ आर.के. मिश्रा, डॉ आर.ए. सेमिल (डीएचओ), डॉ आलोक शर्मा (डीएचओ), डॉ ज्योति अंसोलिया (डीपीएम), सौरव शर्मा (डीसीएम), साकेत चौरसिया (हॉस्पिटल प्रबन्धक), डॉ आर.एस. कुशवाह (आरएमओ), डॉ अवधेश सोनी (एपिडेमियोलॉजिस्ट), डॉ ज्योति परिहार (मैटरनल हेल्थ नोडल), राजेश शर्मा (डाटा मैनेजर), जीतेश जैन (डाटा मैनेजर) सहित एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने विश्व जनसंख्या दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनसंख्या नियंत्रण, परिवार नियोजन एवं स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है। सभी ने आमजन से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने तथा परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने की अपील की।
रैली का समापन जनहित में जागरूकता संदेश के साथ किया गया।




