No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के कार्य से संबंधित प्रशिक्षण आयोजित।

जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के कार्य से संबंधित प्रशिक्षण आयोजित।
जनगणना-2027 के अन्तर्गत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के कार्य से संबंधित प्रशिक्षण जारी है। इसके अन्तर्गत कुल 6 बैच में प्रशिक्षण जनगणना कार्य निदेशालय म.प्र. भोपाल के प्रशिक्षकों डॉ. कुमार रघुवंश मणि सिंह एवं भारत लाल राठौर द्वारा जनगणना-2027 के अन्तर्गत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के कार्य से संबंधित राजस्व ग्राम एवं नगर निर्देशिका ऑकडों के संकलन एवं संचयन तथा DCHB Portal & App आदि प्रक्रियाओं से संबंधित ऑकडों के संकलन हेतु चार्ज अधिकारी तथा क्षेत्र पदाधिकारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

यह प्रशिक्षण प्रातः 10 बजे से सायं 5.30 बजे तक शास. औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान भिण्ड में आयोजित किया गया। इसमें चार्ज जनगणना अधिकारी, जनगणना लिपिक और क्षेत्र पदाधिकारियों को जनगणना 2027 हस्तपुस्तिका से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों का पंजीकरण, जिला जनगणना हस्तपुस्तिका परिच्य एवं क्षेत्र पदाधिकारियों की भूमिका, ग्राम निर्देशिका अनुसूची, डेमो जिला जनगणना हस्तपुस्तिका मोबाइल एप एवं पोर्टल पर अंत में ओपन हाउस चर्चा आदि प्रमुख विन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी।

a

Related Articles

Back to top button