ताजा ख़बरें
मंत्री प्रहलाद पटेल ने दी प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

मंत्री प्रहलाद पटेल ने दी प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का संकल्प भी है। भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत करते हुए हमें देश की प्रगति में अपना योगदान देना है। इसी राष्ट्रभावना के साथ गांवों के विकास, रोजगार सृजन और ग्रामीण क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों को नई गति देना हमारा संकल्प है। सशक्त गांव और समृद्ध ग्रामीण भारत ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।




