Breaking News
भिंड भीषण सड़क हादसे में 8 की मौत दो दर्जन से अधिक घायल।

भिंड भीषण सड़क हादसे में 8 की मौत दो दर्जन से अधिक घायल।
भिंड जिले से बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-719 पर छिमका के पास ट्रक और लोडिंग वाहन की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि 8 लोगों की मौत की खबर है, जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक लोडिंग वाहन में बड़ी संख्या में मजदूरों को भरकर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान छिमका के पास ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किया जा सकता है।फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुटी है और मृतकों व घायलों की पहचान की जा रही है।




