No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान आज, लगभग 2.75 लाख 0-5 वर्ष तक के बच्चों का लक्ष्य।

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान आज, लगभग 2.75 लाख 0-5 वर्ष तक के बच्चों का लक्ष्य।

बच्चों को पोलियो से सुरक्षा हेतु 2665 बूथों पर
पल्स पोलियो दवा पिलायी जायेगी।

भिण्ड 09 दिसम्बर 2023/जिले में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में पल्स पोलियो अभियान दिनांक 10 दिसम्बर 2023 दिन रविवार को 2665 बूथ लगाकर जन्म से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो से सुरक्षा हेतु दो बूंद पल्स पोलियो की पिलायी जायेगी। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि प्रथम दिवस ही बूथ पर अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाये।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शिवराम सिंह कुशवाह ने जिले के समस्त अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने जन्म से पाच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो बूथ पर लाकर दवा अवश्य पिलायें।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सुमित सिंह भदौरिया ने बताया कि इस हेतु समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं, जिसमें जन्म से पांच वर्ष तक के लगभग पौने तीन लाख बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलायी जायेगी। इस हेतु 5334 कार्यकर्ता पल्स पोलियो की दवा पिलायेंगे, जिनमें 55 टीमें जिले में मोबाईल टीम की तरह कार्य करेंगी तथा 36 टीमें बस स्टेण्ड तथा जिले के आवागमन स्थलों पर लगायी जायेंगी। पल्स पोलियो की सतत् मॉनीटरिंग हेतु 258 सुपरवाईजर नियुक्त किये गये हैं।
अभियान की सतत् मॉनिटरिंग हेतु जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को इण्टरनल मॉनिटर नियुक्त किये गये, जिसमें डॉ. एस. के व्यास ब्लॉक अटेर, डॉ. आलोक शर्मा भिण्ड अर्बन, डॉ. डी के शर्मा ब्लॉक फूप, डॉ अवधेश सोनी ब्लॉक मेहगांव, राजेश शर्मा डी.पी.एम. रौन, अजय सिंह व्ही.सी.सी.एम ब्लॉक लहार तथा सुधीर गौतम जिला कोल्डचौन टेक्निशियन को गोहद ब्लॉक आवंटित किये गये हैं। उन्होंने यह भी बताया गया है कि किन्हीं कारणों से जो बच्चे छूट जाते हैं उन्हें 11 तथा 12 दिसम्बर 2023 को घर-घर जाकर पोलियो की दो-दो बूंद पिलाई जाएगी।

a

Related Articles

Back to top button