सहकारिता मंत्री 10 फरवरी को करेंगे अटेर महोत्सव का भव्य शुभारंभ।

सहकारिता मंत्री करेंगे अटेर महोत्सव का शुभारंभ।
अटेर महोत्सव 10 से 14 फरवरी तक।
विभिन्न सांस्कृतिक, एडवेन्चर एवं खेलकूद गतिविधियां होगी आयोजित।
भिण्ड / भिण्ड जिले के विकास खण्ड अटेर में 10 फरवरी से 14 फरवरी 2023 तक अटेर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। अटेर महोत्सव में अन्तर्गत कई सांस्कृतिक, एडवेंचर एवं खेलकूद गतिविधियों का आयोजन अटेर किले के नीचे एवं चम्बल किनारे किया जाएगा।
अटेर महोत्सव का 10 फरवरी 2023 को सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया द्वारा शुभारंभ किया जाएगा। शुभारंभ के दिन सांस्कृतिक गतिविधियों में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, इसानियत ग्रुप द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। इसी के साथ मशहूर अभिनेता प्रवीण डवास एवं अभिनेत्री प्रीति झंगियानी की उपस्थिति में प्रो-पंजा लीग मैचो का आयोजन होगा। साथ ही एडवेंचर गतिविधियों का भी शुभारंभ होगा।
महोत्सव अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियां होगी।
अटेर महोत्सव में 10 से 14 फरवरी 2023 तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी जिनमें प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक योगा कार्यक्रम एवं वर्ड वॉचिंग कार्यक्रम, प्रातः10 बजे से खेल गतिविधियों में कुश्ती, कबड्डी, रेत पर बॉलीबॉल इत्यादि, प्रातः11 बजे से दोपहर 2 बजे तक ट्रेकिंग जैसे चम्बल बीहड दर्शन, ऊट की सवारी, घोडे की सवारी, एटीबी राइड, मोटर वोट द्वारा चम्बल नदी दर्शन, घडियाल, मगरमच्छ, कछुआ दर्शन, प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक एडवेंचर गतिविधियों का संचालन जैसे हाटएयर वेलून, पेन्ट बॉल गन शूटिंग, आर्चरी, रॉक क्लाइम्बिग, रैपलिंग, जिपलाइन, बंजी इजेक्षन, बरमा ब्रिज, शूटिंग, जोरबिंग, साइकिलिंग एवं बाटर स्पोर्टस गतिविधियां इत्यादि, प्रो-पंजा लीग मैचों का मशहर अभिनेता प्रवीन डबास एवं अभिनेत्री प्रीति झंगयानी द्वारा आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमो में इंसानियत ग्रुप द्वारा डांस प्रस्तुति एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।




