No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का करें त्वरित निराकरण – कलेक्टर।

सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का करें त्वरित निराकरण – कलेक्टर।
*समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न*
कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी तथा कई अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने विशेष रूप से सीएम हेल्पलाइन पर ध्यान केंद्रित करते हुए लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करें। 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों पर विशेष ध्यान दिया जाए। कलेक्टर ने जोर देकर कहा कि शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण समाधान ही प्रशासन की सच्ची सफलता है। नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण न होने से उनकी असुविधा बढ़ती है, इसलिए इसमें कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टर ने ईकेवाईसी (e-KYC) की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी सीईओ जनपद एवं नगरीय निकाय सीएमओ को निर्देश दिए कि समग्र ईकेवाईसी पर विशेष ध्यान दें और कार्य में तेजी लाएं। लापरवाही बर्दाश्त न करने की चेतावनी देते हुए कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की कोताही नहीं चलेगी। इसी क्रम में 70 प्लस आयुवर्ग के लिए आयुष्मान कार्ड की समीक्षा कर प्रगति में सुधार के निर्देश देते हुए कहा कि बुजुर्गों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
उन्होंने टीएल पत्र निराकरण की समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिऐ।

a

Related Articles

Back to top button