No Slide Found In Slider.
राजनीति

प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल आज भिंड आएंगे, भाजपा जिला कार्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम सहित कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल।

प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल आज भिंड आएंगे, भाजपा जिला कार्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम सहित कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम विभाग के मंत्री एवं भिण्ड जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 06 अप्रैल 2026 को एक दिवसीय प्रवास पर भिण्ड जिले में कई कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम विभाग के मंत्री एवं भिण्ड जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 06 अप्रैल 2026 को प्रातः9.30 बजे ग्वालियर से कार द्वारा प्रस्थान कर प्रातः11 बजे भिण्ड आएंगे एवं गौरी रोड बिहारी गार्डन के सामने भाजपा जिला कार्यालय का भूमि पूजन एवं सक्रिय सदस्यता सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद प्रभारी मंत्री दोपहर 1.30 बजे गौरी रोड बिहारी गार्डन के सामने से प्रस्थान कर दोपहर 1.35 बजे क्षेत्रीय विधाायक के निवास पर पहुंचेगें। प्रभारी मंत्री दोपहर 2.30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2.40 बजे ग्राम पंचायत दबोहा जनपद पंचायत भिण्ड में अटल ग्राम सेवा सदन (ग्राम पंचायत भवन) दबोहा का लोकार्पण करेंगे।
प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल अपरान्ह 3.15 बजे ग्राम पंचायत दबोहा से प्रस्थान कर अपरान्ह 3.35 बजे कार्यालय जनपद पंचायत मेहगांव, गोरमी तिराहे के पास अटल सुशासन भवन (जनपद पंचायत भवन) का भूमिपूजन करने के बाद सायं 4.40 बजे त्यागी बाग पचेरा रोड मेहगांव में राकेश त्यागी के यहां श्रीमद भागवत कथा में शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री सायं 5 बजे भागवत कथा से प्रस्थान कर सायं 5.10 बजे पुराना बस स्टेण्ड वार्ड क्र. 10 मेहगांव में आरती एवं आकाश सिंह गुर्जर अध्यक्ष जिला पंचायत मुरैना की माता जी को श्रद्वांजलि अर्पित करने के बाद सायं 5.20 बजे ग्वलियर के लिए प्रस्थान करेंगे।

a

Related Articles

Back to top button