ताजा ख़बरें
विकसित भारत संकल्प यात्रा का जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ।

विकसित भारत संकल्प यात्रा का जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ।
केन्द्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं को हितग्राहियों तक सीधे पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ निराला रंग बिहार मेला परिसर भिण्ड में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस दौरान क्षेत्रीय सांसद संध्या राय, विधायक भिण्ड नरेंद्र सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा बाल्मीकि, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत मनोज सरियाम, एसडीएम भिण्ड रवि मालवीय, रमेश दुबे सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।




